
वन्दे भारत न्यूज़, प्रवीण कुमार/ पलवल (होडल ) आज 5 फरबरी 2026 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में दो दिवसीय खंड स्तरीय समावेशी शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतिम दिन खंड शिक्षा अधिकारी, होडल जगत सिंह मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान बाबूराम विशिष्ट अतिथि रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने की।
विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता प्रभुदयाल हंस ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों को दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष यह समावेशी शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जाता है। इसमें समावेशी जागरूकता कार्यक्रम के समन्वयक राजेंद्र, हरिलाल पाल, रिंकू कुमारी द्वारा विभिन्न तकनीकी जानकारियां प्रदान की जाती हैं। खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह ने अपने संबोधन में समावेशी शिक्षा की समस्या पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि समाज में समावेशी शिक्षा को लेकर के जागरूकता नहीं है। आमतौर पर दिव्यांग विद्यार्थियों को यथोचित सहयोग नहीं मिलता, जिसकी वजह से वह उपेक्षित महसूस करते हैं। यदि हम उनका सहयोग करें उन्हें मुख्य धारा में सम्मिलित कर पाएं तो निश्चित रूप से उनमें जीवन के प्रति सकारात्मक पैदा होगी। प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने कहा कि हम सब का कर्तव्य बनता है कि किसी भी तरह की दिव्यांगता से पीडित विद्यार्थी को हम यथासंभव सामान्य वातावरण उपलब्ध कराएं। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान बाबूराम ने भी अपने संबोधन में विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समावेशी शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।इ स अवसर पर प्रवक्ता विनोद चंदेल, योगेश सोरोत, ममता कुमारी, नितेश कुमार, बिशन सिंह, कृष्ण सिंगला, हुकम शास्त्री, विजेंद्र सिंह, महेंद्र पीटीआई, सुनीता रानी, पूजा देवी आदि शिक्षकों, अभिभावकों ने काफ़ी संख्या में भाग लिया
