
निवाड़ी ,समाचार :-
केंद्रीय जेल इंदौर में बंदियों के नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से गीता के ज्ञान पर आधारित विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्री ज्ञानानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में “गीता का ज्ञान-आत्मशुद्धि एवं जीवन परिवर्तन” विषय पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब लिंक के माध्यम से जेल परिसर में स्थापित टीवी स्क्रीन पर किया गया। इस दौरान सभी बंदियों को एक स्थान पर एकत्रित कर कार्यक्रम दिखाया गया,

जिसमें कुल 83 बंदियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को गीता के उपदेशों से आत्मशुद्धि, सकारात्मक सोच तथा जीवन में सुधार की प्रेरणा प्रदान की गई।
जेल प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम बंदियों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक पुनर्वास में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।


