

कटनी:
रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़गांव में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सीमेंट की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP 13 H 2229 मैहर से दमोह की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बड़गांव के समीप पहुँचा, उसके आगे चल रहे एक अन्य ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। सामने वाले वाहन के अचानक रुकने के कारण सीमेंट से लदे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया और तत्काल रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए बाधित यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें









