A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*थाना पथरी* *हरिद्वार पुलिस ने 50 किलो गौवंशीय पशुमांस के साथ 01 शातिर आरोपी को धर दबोचा*

विजय कुमार बंसल ब्यूरो हरिद्वार

*थाना पथरी*

*हरिद्वार पुलिस ने 50 किलो गौवंशीय पशुमांस के साथ 01 शातिर आरोपी को धर दबोचा**आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत*SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में गौकशी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाये जाने हेतु सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षो कड़ी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को मामूर किया गया। उक्त के फलस्वरूप थाना पथरी पुलिस टीम के द्वारा सुरागरसी / पतारसी करते हुए आज दिनांक 07-03-2026 कि सुबह ग्राम ऐथल से खांड बस्ती की तरफ जाने वाली चक रोड़ पर ट्यूबबेल के पास से एक आरोपी जाहूर पुत्र लियाकत निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी जनपद हरिद्वार को 50 किलो गौवंशीय पशुमांश के साथ पकडा गया।बरामद गौमांश के आधार पर थाना पथरी मे उ0 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। *नाम पता आरोपी-* जाहूर पुत्र लियाकत निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी जनपद हरिद्वार। *बरामदगी का विवरण* कब्जे से 50 किलो अवैध गौमांस बरामद होना । *पुलिस टीम* 1-अ0उ0नि0 मुकेश सिंह 2-हे0का0 शिवराज सिंह 3-कानि0 राकेश नेगी 4-कानि0 नवीन कुमार

Back to top button
error: Content is protected !!