A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अब हरिद्वार कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी;सुरक्षाकर्मी खंगाल रहे कोना-कोना 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद 

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से कोर्ट परिसर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

दूसरी ओर देहरादून न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोर्ट परिसर को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!