A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरिद्वार। देवपुरा चौक स्थित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के चारों ओर निर्मित सुरक्षा बाउंड्री को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा रात्रि में क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे वैश्य समाज सहित क्षेत्र के नागरिकों में रोष व्याप्त है।

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

हरिद्वार। देवपुरा चौक स्थित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के चारों ओर निर्मित सुरक्षा बाउंड्री को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा रात्रि में क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे वैश्य समाज सहित क्षेत्र के नागरिकों में रोष व्याप्त है।

उक्त स्थल के निकट ही सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं पुलिस चौकी स्थित होने के बावजूद इस प्रकार की घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यह कृत्य न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाला है, बल्कि समाज की भावनाओं को आहत करने वाला भी है।

इस संबंध में संदीप गुप्ता, सदस्य महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज, हरिद्वार द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट महोदया को प्रार्थना पत्र सौंपकर निम्न मांगें रखी गईं—

• घटना की तत्काल जांच कराई जाए।

• अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।

• आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान सुनिश्चित की जाए।

• क्षतिग्रस्त बाउंड्री की शीघ्र मरम्मत कराई जाए तथा अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएं।

• भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए।

संदीप गुप्ता ने कहा कि जनहित एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रशासन को इस प्रकरण में शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

— संदीप गुप्ता

सदस्य, महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज, हरिद्वार

Back to top button
error: Content is protected !!