
श्री बंशीधर नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित रामनवमी उत्सव इस वर्ष ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।
अध्यक्ष के नाते उत्कर्ष कुमार ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन आप सभी के अटूट विश्वास और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भक्ति और अनुशासन के इस संगम ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है।
कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी की जीवंत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित सभी लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पारंपरिक रूप से तलवार और लाठी भेंट कर भी सम्मान किया गया, जो आयोजन की खास विशेषता रही।
पूरे आयोजन के दौरान “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


