
दरभंगा के हराही स्थित बहुद्देशीय भवन में आज ‘अष्टदल’ महोत्सव के चौथे दिन चित्रपट का आयोजन हुआ। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कला संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार एवं मैथिली वेब सीरिज नून-रोटी के निर्देशक विकास झा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वेद प्रकाश, प्रकाश बंधु, श्याम भास्कर एवं गुंजन श्री भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथि सम्मान के साथ हुआ। तत्पश्चात चित्रपट आरंभ हुआ, जिसमें थपकी, माछ, ड्रीम्स अंडर सेज, अपन मिथिला एवं इकिगाई का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक और दि स्पॉटलाईट थिएटर के संचालक सागर सिंह ने बताया कि विश्व रंगमंच दिवस से हिंदी रंगमंच दिवस तक आठ दिनों के इस महोत्सव का आज चौथा दिन था। सोमवार को अपराह्न 06:00 बजे से नृत्य प्रस्तुति का आयोजन तय है। सागर सिंह ने बताया कि इस पूरे आयोजन में देशभर के ख्यातिप्राप्त एवं प्रतिष्ठित विभिन्न विधा के कलाकार दरभंगा की धरती पर आयेंगे। महोत्सव के संचालन में अमन सिंह, शिवम् शांडिल्य, सत्यम् शब्दवर्धन, नेहा कुमारी, हर्षित कुमार , आर्यन, विशाल, किसुन, संध्या, नीलेश इत्यादि की भूमिका अहम रही। कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य, मीडियाकर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





















