A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बम निरोधक दस्ते ने खंगाले हर की पैड़ी, रेलवे स्टेशन सहित कई संवेदनशील प्वाइंट

पंकज कथरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

*सघन चैकिंग अभियान।

हरिद्वार। आगामी अर्धकुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने हर की पैड़ी, रेलवे स्टेशन सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा के मद्देनज़र हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है।

सोमवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन, रोडवेज़, हरकी पैड़ी तथा अन्य सभी संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान टीम ने चप्पे चप्पे को खंगाला। जनपद पुलिस ने संस्थाओं व आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Back to top button
error: Content is protected !!