A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया मे प्राइवेट स्कूल बने शॉपिंग मॉल, अभिभावकों से हो रही खुलेआम लूट -छात्र नेता सूरज सिंह

प्रेस विज्ञप्ति / समाचार
📍 गया, बिहार

गया में प्राइवेट स्कूल बने शॉपिंग मॉल, अभिभावकों से हो रही खुलेआम लूट — छात्र नेता सूरज सिंह

गया। शहर में संचालित कई प्राइवेट स्कूलों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए छात्र नेता सूरज सिंह ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “आज के समय में शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल अब शॉपिंग मॉल में तब्दील हो गए हैं, जहां बच्चों की शिक्षा कम और अभिभावकों से पैसा वसूली का खेल ज्यादा हो रहा है। सूरज सिंह ने आरोप लगाया कि गया के कई निजी विद्यालयों में मनमानी फीस, अनिवार्य ड्रेस-कोड, किताब-कॉपी और अन्य सामग्री को स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। यह पूरी व्यवस्था एक सुनियोजित “गोरखधंधा” बन चुकी है, जिसमें शिक्षा का स्तर पीछे छूट गया है और मुनाफाखोरी प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र का इस तरह व्यवसायीकरण समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आम परिवार के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना असंभव हो जाएगा।सूरज सिंह ने समाज के प्रबुद्ध जनों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाएं और एक व्यापक आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ें, ताकि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाया जा सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि निजी स्कूलों की फीस संरचना,यातायात और अन्य गतिविधियों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे अभिभावकों को राहत मिल सके और शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य सुरक्षित रह सके।नहीं तो स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा.

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!