A2Z सभी खबर सभी जिले की

नियोजन सेवा का विस्तार स्कीम अंतर्गत टूल कीट एवं नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम स्कीम अंतर्गत स्टडी कीट वितरण कार्यक्रमआज अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया जी मे किया गया l

प्रेस विज्ञप्ति

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी के द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को ʼʼ नियोजन सेवा का विस्तार स्कीम अंतर्गत ”टूल किट” एवं नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम स्कीम अंतर्गत ”स्टडी किट” वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक-04-04-2026(शनिवार) को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी में किया गया l
नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड का टूल किट तथा नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले नियोजनालय में निबंधित अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें स्टडी किट निःशुल्क उपलब्ध कराया गया l
आज कुल 73 अभ्यर्थियों को टूल किट तथा 54 अभ्यर्थियों को स्टडी किट का लाभ दिया गया है l

कार्यक्रम में टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण संयुक्त निदेशक(नियोजन),मगध प्रमंडल, गया जी, श्रीमती प्रियंका कुमारी , सहायक निदेशक(नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय,गया जी श्रीमती रजिया इदरीसी, नियोजन पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी के द्वारा किया गया l

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

  • वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ का आयोजन
Back to top button
error: Content is protected !!