A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी

कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता

प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड

 

हरिद्वार

4 अप्रैल 2026

 

आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उड़ान-2026 बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज आयोजित वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाडा परिषद; अध्यक्ष, माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट; अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा की गई। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में बी ए चारू ने सरस्वती वंदना तथा महाविद्यालय की प्राध्यापिका ने कुलगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्रो बत्रा ने बताया कि इस सत्र में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा। प्रो बत्रा ने बताया कि विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए महाविद्यालय द्वारा आई टी डी ए के साथ अनुबंध कर डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग के निःशुल्क कोर्स प्रारंभ किए गए जिसमें 100 से भी अधिक विद्यार्थियों ने अच्छे ग्रेड के साथ उत्तीर्ण किया। महाविद्यालय के प्राध्यापको के 20 से भी अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ शिक्षा तथा अन्य क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान की इस श्रृंखला में सत्र 2022-25 में स्नातक स्तर तथा सत्र 2023-25 में स्नातकोत्तर स्तर पर अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें बीकॉम की पलक अग्रवाल, बी ए की पूनम रावत, बी.एस.सी गणित वर्ग की अमिक्शा शाह, बीएससी कंप्यूटर वर्ग के अंशुमन कश्यप, बीएससी बायो ग्रुप के ऋतिक सूडान को स्नातक स्तर पर अधिकतम अंक पाने तथा स्नात्तकोत्तर स्तर पर एमकॉम में विधि गौतम, एम ए अंग्रेजी के लिए राशि, एम ए हिंदी के लिए पूनम, एम ए राजनीति विज्ञान के लिए जानवी चौहान, एम ए समाजशास्त्र के लिए फिजा तथा एम ए इकोनॉमिक्स में डिंपल गोयल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस यूनिट के स्वयंसेवी दिव्यांशु गैरोला तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवी मानसी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। भारत बौद्धिक परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट में स्थान पाने वाली एम ए की छात्रा सांत्वना सिंह तथा खो खो नार्थ जोन के लिए चयनित खिलाडी छात्र नीरज कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उड़ान 2026 के इस वार्षिकोत्सव में विशेष सम्मान की श्रंखला में श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी जी महाराज तथा कुलपति प्रो प्रतिभा मेहता लूथरा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य को उनके कुशल नेतृत्व के लिए आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ प्रतिभा मेहता लूथरा ने महाविद्यालय को उड़ान 2026 की बधाई दी और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुआ कहा आप भविष्य में कहीं भी जायें लेकिन अपनी भारतीय संस्कृति को कभी नहीं छोड़ना है । हमें अपनी मातृभूमि का ऋण चुकाने को सदैव तत्पर रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि कर्तव्यपरायण होना हैं क्योंकि अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करने वाला जीवन के हर पड़ाव पर सम्मान प्राप्त करता हैं। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्रीमहन्त डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज ने इस कार्यक्रम को समर्पण का सच्चा उत्सव बताया और एस एम जे एन को उत्कृष्टता का केंद्र बताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय एक आदर्श शिक्षण संस्थान और आदर्श विद्यार्थियों की मिसाल पेश करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज विद्यार्थियों को सबसे ज़्यादा जरूरत आत्मविश्वास, गर्व और सही मार्गदर्शन की हैं और मुझे यह कहते हुए अत्यंत प्रसन्नता होती हैं कि हमारा यह महाविद्यालय पूर्ण सेवा भाव के साथ विद्यार्थियों को यह सब प्रदान कर रहा है। श्रीमहंत ने भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को याद दिलाया कि सच्चा ज्ञान उसी को मिलता है जिसका मन निर्मल और विनम्र हो। श्रीमहंत ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने गुरुओं पर पूरा भरोसा रखें और उनके चरणों में समर्पित हो जाएं, ठीक वैसे ही जैसे कभी अर्जुन ने श्रीकृष्ण की शरण ली थी। श्रीमहंत ने उड़ान 2026 की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी असली काबिलियत पहचानने में मदद की हैं । साथ ही उन्होंने पूरी आयोजन समिति को इस शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित श्री योगी राज हर्षानंद जी महाराज ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि समय से मूल्यवान कुछ नहीं है । उन्होंने कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना तथा योग के द्वारा ही आत्मा को परमात्मा से मिलाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि नदियों तथा पर्यावरण के संरक्षण, स्वस्थ सन्तुलित जीवन से मनुष्य अपना भविष्य बनाता है । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शान्तनु, प्रीत, चारू, सोनाली, लक्ष्मी, मोनिका ने मधुर गायन के साथ भारतीय संस्कृति की विविधता का परिचय दिया। पंजाबी हरियाणवी गाने पर श्रेया, त्रिशा , टिया , सोनाली , वैष्णवी , दिव्यांशु , लविश, अंशिका, कनिष्का , अनुष्का, तृप्ति ने धमाकेदार प्रस्तुति दी । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्रा मानसी के द्वारा योग नृत्य की प्रस्तुति दी गई । गौरव बंसल और उनकी टीम के द्वारा लघु नाटक ‘ वाह तोहफे ‘ प्रस्तुत किया गया । जिसमें अकेलेपन एवं नशे की समस्या को दिखाया गया। पूर्व छात्रा अर्शिका ने कॉलेज के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया । कॉलेज की छात्रा अपराजिता ने कविता के माध्यम से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में आयोजित मैजिक स्टिक डांस , हिमाचल का नाटी नृत्य , राधा कृष्ण नृत्य , रेट्रो डांस एवं मधुर गीतों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये । उड़ान 2026 के समापन सत्र में पूरे वर्ष आयोजित हुए कार्यक्रमों के विजेता छात्र छात्राओं तथा वार्षिकोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापित कर वार्षिकोत्सव से जुड़े सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!