A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी मार्च में 314 लाख से अधिक की वसुली

 

नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में आई तेजी, मार्च माह में 314 लाख से अधिक की वसूली

 

आज दिनांक 02.04.2026 को समाहरणालय स्थित माॅ मुंडेश्वरी सभागार में अपर समाहर्ता, कैमूर की अध्यक्षता में जिला नीलाम पत्र शाखा द्वारा मार्च 2026 तक के नीलाम पत्र वादों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटारे और बकाया राशि की वसूली पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

 

मार्च माह के दौरान जिले में 120 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिससे 314.98 लाख रुपये की वसूली सुनिश्चित हुई।

 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 1,250 मामलों का निष्पादन कर कुल 2,563.93 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

 

बैठक में एस.एफ.सी (SFC), बैंकिंग क्षेत्र (विशेषकर SBI और PNB), विद्युत विभाग और खनन विभाग से संबंधित बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निदेश दिए गए। रिपोर्ट के अनुसार, अकेले एस.एफ.सी से संबंधित मामलों में करोड़ों की राशि लंबित है, जिसके लिए संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को धारा-7 के तहत नोटिस निर्गत करने एवं वारंट की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है।

 

बैठक में उपस्थित नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, कैमूर के द्वारा बताया गया कि संचालित नीलाम पत्र वादों में से मार्च 2026 तक 5279 ऋण धारकों के विरुद्ध बॉडी वारंट एवं 167 डिस्ट्रेस वारंट निर्गत किया गया है, जिसके क्रियान्वयन हेतु इस जिले के भिन्न भिन्न थानाध्यक्षों के पास भेजा गया है। सभी थानाध्यक्षों को निदेश दिया गया कि निर्गत बॉडी वारंट एवं डिस्ट्रेस वारंट का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

प्रशासन का लक्ष्य लंबित मामलों की संख्या को कम करना और सरकारी राजस्व की समयबद्ध वसूली करना है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने न्यायालयों में वादों की नियमित सुनवाई सुनिश्चित करें ताकि वित्तीय वर्ष में अधिकतम वसूली की जा सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!