A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी के बीजेपी के बरिष्ट कार्यकर्ता विपिन कुमार पाठक रहे उपस्थित

नई दिल्ली।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

नई दिल्ली 06अप्रैल2026दिन सोमवार को  नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस के  अवसर पर दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम में वाराणसी के बीजेपी के बरिष्ट  नेता विपिन कुमार पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी  सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के प्रति समर्पित एक विचारधारा है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति, समाज के हर वर्ग के उत्थान और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लिया।

 इस अवसर पर विपिन कुमार पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Back to top button
error: Content is protected !!