बाड़मेर, 08 अप्रैल जन अभियोग निराकरण विभाग के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु गुरुवार को बाड़मेर जिले की समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर अटल जन सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों की अध्यक्षता संबंधित उपखंड अधिकारी करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ये शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित होंगे। शिविरों में ब्लॉक स्तर के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि यदि परिवादों की संख्या अधिक होती है तो शिविर का समय बढ़ाया भी जा सकता है। शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक को अपनी समस्या प्रस्तुत करने और उसी समय समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विशेष प्रावधान: जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव नहीं होगा, उनमें संबंधित अधिकारी वास्तविक कारण बताते हुए परिवादी को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। जिन उपखंड अधिकारियों के क्षेत्र में एक से अधिक पंचायत समितियां आती हैं, वे एक पंचायत समिति में निर्धारित तिथि पर तथा दूसरी में अगले दिन अथवा तय तिथि पर शिविर आयोजित करेंगे। इन शिविरों की राज्य स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा भी की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इन शिविरों को सफल बनाएं।
महराजगंज जनपद के थाना चौक क्षेत्र के ग्राम सभा सोहगौरा में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का किया गया आयोजन
12/04/2026
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद कटरा थाना में सुबह टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुलिस मुतभेड में घायल थाना को० कटरा पुलिस द्वारा राबर्टसगंज तिराहे पर सदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी
12/04/2026
लखीमपुर खीरी: किसानों की समस्याओं को लेकर 21 अप्रैल को होगी बड़ी बैठक
12/04/2026
*बल्लारपुर में बसपा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती कार्यक्रम संपन्न*
12/04/2026
🎯”बस्ती पूर्ति विभाग: सरकारी दफ्तर या ‘नवीन-प्रवीण’ की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी?”🎯
12/04/2026
रन फॉर अवेयरनेस” रैली को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी*
12/04/2026
प्रिंस खान पर पुलिस फिर कसा शिकंजा , वासेपुर में घर पर चस्पा इश्तेहार
12/04/2026
✍️ लेखक: हरिभाऊ वराट ग्रामरोजगार सहाय्यक, जामखेड
12/04/2026
डीएवी+2 विद्यालय प्रबंध समिति ने प्रभारी प्राचार्य को किया निलंबित
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!