A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिले में गुरुवार को आयोजित होंगे अटल जन सेवा शिविर (ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई)

डीडवाना-कुचामन  जिले मे   राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का संवेदनशील और पारदर्शी वातावरण में निस्तारण करने के लिए मई माह के दूसरे गुरुवार को जिले में अटल जन सेवा शिविरों (ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई) का आयोजन किया जायेगा।            अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी ने बताया कि माह के दूसरे गुरुवार, 14 मई को प्रात: 10.00 बजे से आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए जिले में ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई के तहत जिला कलक्टर अवधेश मीना मकराना ब्लॉक में जनसुनवाई करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि मौलासर ब्लॉक में 15 मई को अटल जन सेवा शिविर आयोजित किया जायेगा।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!