सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के व्यापक संकल्प में बदलने की तैयारी, विधायक लारिया ने विभागीय अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर एसडीएम सभाकक्ष में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सागर रोहित वर्मा की विशेष उपस्थिति में समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान को जनभागीदारी, सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित किए जाने को लेकर विभागवार तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को अभियान के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, विभागीय गतिविधियों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा प्रस्तावित कार्यक्रमों की समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनसंपर्क, उद्योग सहित अन्य विभागों से संबंधित गतिविधियों को अभियान की भावना के अनुरूप संचालित करने पर विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न सेवा गतिविधियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों, हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया।
विधायक लारिया ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का अवसर है। अभियान में प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी को सेवा-भाव के साथ निभाए और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करे।
योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक गतिविधि का उद्देश्य जनहित हो, यही अभियान की वास्तविक सफलता होगी। एसडीएम रोहित वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि अभियान की सभी गतिविधियों के लिए स्पष्ट विभागवार कार्ययोजना, समय-सीमा और आपसी समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मैदानी स्तर पर योजनाओं की जानकारी, पात्र हितग्राहियों तक पहुंच और सेवा गतिविधियों का सुव्यवस्थित क्रियान्वयन प्राथमिकता में रखा जाए। बैठक के अंत में अभियान के कार्यक्रमों को समयबद्ध, परिणाममुखी और जनोन्मुखी स्वरूप देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







