गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
रांची। कचहरी रोड स्थित गजराज पूजा महासमिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सीपी सिंह, उप महापौर नीरज कुमार एवं सत्यनारायण सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक बेहतर और भक्तिमय वातावरण बनाएंगे।
गणेश पूजा महानगर जिला अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। समिति की ओर से पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष विक्की वर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, संतू सिंह, संरक्षक संजय सिंह, टुन्ना सिंह, शंकर दूबे, अखिलेश रॉय, हीरू सिंह, गगन कच्छप, शशि शर्मा, भोलू सिंह, रिंकी वर्मा, रोहन सिंह, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला संवाददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , लामता (बालाघाट ) लामता (बालाघाट )। रविवार, 13 सितंबर को लामता…
पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, विधायक के निर्देश पर स्थल निरीक्षण।। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान जी द्वारा गंडक…
पूरी खबर पढ़ें →
मोरहाबादी में 23 अक्टूबर को जुटेंगे 50 हजार लोग, ग्राम सभा मंच का बड़ा ऐलान।। *3 से 4…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्रामीण महिला की तत्परता से बची मासूम की जान, सदर अस्पताल में जांच के बाद पूरी तरह स्वस्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडलेश्वर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 1028 प्रकरणों में हुआ राजीनामा मंडलेश्वर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।