बांदरी पुलिस ने तार चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी खुरई श्रीमती काजल सिंह के निर्देशन में थाना बांदरी पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए तार चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 22 सितंबर 2026 को फरियादी मनीष पिता एल.एन. मिश्रा, उम्र 47 वर्ष, निवासी अभिनंदन नगर, थाना मकरोनिया, द्वारा थाना बांदरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे सिक्योर सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी कंपनी द्वारा पहरगुवां, सागोलिया, हनोता एवं कुल्ल क्षेत्र में आर.एस. इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के विद्युत तारों की सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है।
दिनांक 21 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 11 बजे पहरगुवां गांव में नाले के पास टावर के नीचे रखा लगभग 70 से 80 किलोग्राम वजनी विद्युत तार का विंडल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹25,000 थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बांदरी में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश एवं पतारसी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए ग्राम पहरगुवां में घेराबंदी कर दो संदिग्ध आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रनवीर पिता लक्ष्मण लोधी, उम्र 36 वर्ष,सुदामा पिता किशन लाल आदिवासी, उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पहरगुवां, थाना बांदरी बताए। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने थाना क्षेत्र में विगत दिनों में हुई तार चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 70–80 किलोग्राम चोरी का विद्युत तार, जिसकी कीमत लगभग ₹25,000 है तथा चोरी किए गए तार के परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग ₹40,000 है, जप्त की गई। इस प्रकार आरोपियों के कब्जे से कुल ₹65,000 कीमत का मशरूका बरामद एवं जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को उपजेल खुरई में निरुद्ध किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी बांदरी उनि. सतेन्द्र गुर्जर, सउनि शरीफ खान, प्रआर 1360, जागेश्वर, प्रआर 1627, जितेन्द्र, आरक्षक जयराम यादव, आरक्षक 1517 श्री अविनाश मिश्रा एवं आरक्षक 1507 विनोद की विशेष भूमिका रही।
सागर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़, चोरी की संपत्ति की बरामदगी एवं ऐसे अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







