Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अवैध शराब बिक्री के मामले में एक वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

22 Sep 2026, 08:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध शराब बिक्री के मामले में एक वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ एवं वारंटों की तामीली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन में थाना गौरझामर पुलिस को एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 22 सितंबर 2026 को थाना गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि न्यायालय देवरी द्वारा जारी स्थाई वारंट, प्रकरण क्रमांक 86/19 में वांछित स्थाई वारंटी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पिता रामनारायण राठौर, उम्र 46 वर्ष, निवासी पटनागंज, रहली, थाना रहली, जिला सागर अपने घर के पास मौजूद है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु थाना गौरझामर पुलिस टीम तत्काल पटनागंज पहुंची और घेराबंदी कर स्थाई वारंटी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार स्थाई वारंटी को न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल रहली में दाखिल कराया गया।उक्त स्थाई वारंटी आबकारी एक्ट के प्रकरण में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रआर.

529 शैलेन्द्र पाण्डेय, आर. 1695 अभिषेक, आर.

482 दुर्गेश एवं आर. 734 शिवप्रताप की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बांदरी पुलिस ने तार चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sagar22 Sep

बांदरी पुलिस ने तार चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी…

पूरी खबर पढ़ें →
गौर नगर में संकुल स्तरीय आयोजन; भाषण- चित्रकला में प्रतिभाओं का सम्मान एवं ,मेधावियों को स्कूटी विधायक लारिया द्वारा प्रदान की गई
Sagar22 Sep

गौर नगर में संकुल स्तरीय आयोजन; भाषण- चित्रकला में प्रतिभाओं का सम्मान एवं ,मेधावियों को स्कूटी विधायक लारिया द्वारा प्रदान की गई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस कंट्रोल रूम में हुई जनसुनवाई, 25 से अधिक लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुनीं शिकायतें
Sagar22 Sep

पुलिस कंट्रोल रूम में हुई जनसुनवाई, 25 से अधिक लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुनीं शिकायतें

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने, उनकी शिकायतों…

पूरी खबर पढ़ें →
नशा मुक्ति से साइबर क्राइम तक… बच्चों ने रंगों से दिया जागरूकता का संदेश सेवा संकल्प अभियान के तहत रहटगांव में संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियो
NDPS Act के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, श्यामदेउरवा पुलिस की कार्रवाई
Mahrajganj22 Sep

NDPS Act के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, श्यामदेउरवा पुलिस की कार्रवाई

NDPS Act के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, श्यामदेउरवा पुलिस की कार्रवाई श्यामदेउरवा/ महराजगंज 22 सितंबर 2026 अपराध…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!