Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

रिया बड़ी नगर पालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन सुनील कुमार चौहान ने ग्रहण किया पदभार

24 Sep 2026, 11:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिया बड़ी नगर पालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन सुनील कुमार चौहान ने ग्रहण किया पदभार - NAGAUR, राजस्थान

रिया बड़ी। रिया बड़ी नगर पालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन सुनील कुमार चौहान ने गुरुवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने पूजा-अर्चना की और इसके बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने के दौरान अतिथियों एवं समर्थकों ने माला, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सुनील कुमार चौहान का भव्य स्वागत किया। रिया बड़ी में विकास की नई लहर लाने का किया वादा
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए चेयरमैन सुनील कुमार चौहान ने कहा कि रिया बड़ी के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि रिया बड़ी में विकास की ऐसी लहर आएगी, जैसा विकास आसपास की ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं में कभी देखने को नहीं मिला होगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिलाया।

भव्य सम्मान समारोह में पार्षदों का भी हुआ स्वागत
पदभार ग्रहण के बाद आयोजित भव्य सम्मान समारोह में रिया बड़ी शहर के नागरिकों, आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनील कुमार चौहान का सम्मान किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवनीत राजपुरोहित भी मौजूद रहे। डबल इंजन की सरकार विकास में नहीं रखेगी कोई कमी : लक्ष्मण राम कलरू
समारोह को संबोधित करते हुए मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रखेगी।

उन्होंने रिया बड़ी के विकास के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं पूर्व प्रधान पति मदन गोरा ने कहा कि विकास से संबंधित कार्यों में भाजपा कभी नहीं अटकी है और न ही आगे अटकेगी।

उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की बात कही। जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा
समारोह को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित चेयरमैन सुनील कुमार चौहान ने उपस्थित सभी अतिथियों, ग्रामीणों, शहरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

उन्होंने भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सम्मान समारोह के पश्चात विशाल जुलूस निकाला गया।

जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ सुनील कुमार चौहान के घर पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने माला, गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

समर्थकों एवं शहरवासियों ने खुशी मनाते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन के पदभार ग्रहण की शुभकामनाएं दीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नाहरगढ़ थाने में उप निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Jodhpur24 Sep

नाहरगढ़ थाने में उप निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर में कथित सोसायटी घोटाला मामले में आरोपी मोहम्मद अतीक को न्यायालय से जमानत
Jodhpur24 Sep

जोधपुर में कथित सोसायटी घोटाला मामले में आरोपी मोहम्मद अतीक को न्यायालय से जमानत

जोधपुर : महानगर के न्यायालय में विचाराधीन सोसायटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता एवं घोटाले के प्रकरण में…

पूरी खबर पढ़ें →
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया डीडवाना पंचायत समिति में आयोजित जन सेवा शिविर का निरीक्षण
Didwana-Kuchaman24 Sep

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया डीडवाना पंचायत समिति में आयोजित जन सेवा शिविर का निरीक्षण

डीडवाना-कुचामन जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुँचाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया डीडवाना पंचायत समिति में आयोजित जन सेवा शिविर का निरीक्षण
Didwana-Kuchaman24 Sep

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया डीडवाना पंचायत समिति में आयोजित जन सेवा शिविर का निरीक्षण

डीडवाना-कुचामन जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुँचाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!