Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

वडनगर से वाराणसी तक निकली जल, जन सेवा संकल्प यात्रा का विधायक लारिया के नेतृत्व में आत्मीय अभिनंदन

27 Sep 2026, 08:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वडनगर से वाराणसी तक निकली जल, जन सेवा संकल्प यात्रा का विधायक लारिया के नेतृत्व में आत्मीय अभिनंदन - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकली जल, जन सेवा संकल्प यात्रा (रूट क्रमांक-03) शनिवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तो मकरोनिया से परसोरिया तक पूरा क्षेत्र सेवा-संकल्प, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। सागर विधानसभा से होते हुए दोपहर 1.30 बजे मकरोनिया चौराहा पहुंची यात्रा का नरयावली विधायक इंजी.

प्रदीप लारिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। करीब 60 यात्रियों के इस सेवा कारवां का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।

यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां लोगों ने आगे बढ़कर उसका स्वागत किया और सेवा के इस संकल्प से स्वयं को जोड़ा। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के स्वागत के लिए चार प्रमुख पड़ाव निर्धारित किए गए थे।

मकरोनिया चौराहा पर भव्य स्वागत एवं नुक्कड़ सभा, पैराडाइज होटल मकरोनिया पर आत्मीय अभिनंदन, बहेरिया चौराहा पर भोजन एवं स्वागत तथा परसोरिया में पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं सानोधा तिगड्डा पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत कर यात्रा में शामिल यात्रियों का उत्साह बढ़ाया।

पूरे मार्ग में कहीं पुष्पवर्षा हुई तो कहीं भारत माता के जयघोष और सेवा-संकल्प के नारों के बीच यात्रियों का अभिनंदन किया गया। मातृशक्ति, युवा और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस अवसर पर सहभागी बने।स्वागत अवसर पर विधायक इंजी.

प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की मूल भावना सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित रही है। वडनगर से वाराणसी तक निकली यह यात्रा उसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का जीवंत माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा को केवल सरकारी दायित्व नहीं रहने दिया, बल्कि उसे जनभागीदारी का संस्कार बनाया है। जल संरक्षण से लेकर जनसेवा, स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण तक समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता ही विकसित भारत के संकल्प को गति दे सकती है।

विधायक लारिया ने कहा कि यह यात्रा रास्तों पर चलने वाला केवल यात्रियों का कारवां नहीं, बल्कि सेवा के विचार को समाज की शक्ति से जोड़ने वाला संकल्प है। वडनगर से शुरू होकर वाराणसी तक पहुंचने वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के जीवन की उस यात्रा का भी संदेश देती है, जिसमें राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि “सेवा का भाव मन में हो और समर्पण का संकल्प जीवन में हो, तो प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण का सहभागी बन सकता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला महामंत्री चैन सिंह, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, अशोक सिंह पड़रिया, नपाध्यक्ष मिहीलाल, यश अग्रवाल, चेतराम अहिरवार, विक्रम सोनी, जगन्नाथ गुरैया, पार्षद बलबंत ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, दिनेश दक्ष, गोकुल ठाकुर, हरलाल साहू, दिलीप नायक, पिंटू ठाकुर, धर्मेंद्र कुशवाहा, हेमंत पाठक, ऋषिकेश त्रिवेदी, बाबूलाल रोहित, राघवेंद्र सिंह, अमित पांडे, कलेक्टर सिंह, लोकेंद्र सिंह, प्रशांत अहिरवार, विक्रम सिंह, शालू पांडे, प्रशांत तिवारी, राज विश्वकर्मा, हल्के भैया, जितेंद्र सिंह, शिवराज यादव, जयंती मौर्य,मोनिका प्रजापति, उमा रजक,पूनम साहू, रेखा वर्मा, रेखा चौधरी, रश्मि अहिरवार, सोनिया तिवारी, पुष्पा ठाकुर, सुनीता अहिरवार, आरती दांगी, प्रमिला रजक सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मंदिर व्यवस्थाओं पर मंथन, 10 बिंदुओं पर मिले सुझाव हवन कुंड बढ़ाने से लेकर पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था तक उठे मुद्दे; जांच रिपोर्ट आने तक पटवारी मंदिर कार्यों से पृथक
अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा
Agar-Malwa27 Sep

अरहर की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना किसान एक एकड़ में 10 क्विंटल उत्पादन, दाल बनाकर बेची तो 1.31 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा

आगर-मालवा। खेती में नवाचार और सही तकनीक का उपयोग किसान की आय बढ़ाने में किस तरह मददगार हो…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना भानगढ़ पुलिस ने अंधी हत्या का किया सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल
Sagar27 Sep

थाना भानगढ़ पुलिस ने अंधी हत्या का किया सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में,…

पूरी खबर पढ़ें →
युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
Sagar27 Sep

युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी…

पूरी खबर पढ़ें →
मन की बात के ‍138 वे एपिसोड मैं आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और जनगणना पर हुई चर्चा |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड आबू रोड, 9828 139 709
Sirohi27 Sep

मन की बात के ‍138 वे एपिसोड मैं आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और जनगणना पर हुई चर्चा |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड आबू रोड, 9828 139 709

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मां की बात के 138 वे एपिसोड का रविवार को आबू…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!