साल का गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ विरोध पर जान से मारने की धमकी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सालाका में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर जान से मारने की धमकी,तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज। तावड़ू।
उपमंडल के गांव सालाका में घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर तावडू सदर थाना पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता महिला के अनुसार उसका पति अपाहिज है और चारपाई पर लेटा रहता है। आरोप है कि 22 नवंबर की रात करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक उनके घर का गेट खोलकर अंदर घुस आया और महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ का प्रयास किया।
महिला और उसके पति ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गया।पीड़िता ने इस संबंध में उसी रात पुलिस के 112 नंबर पर सूचना भी दी थी। आरोप है कि अगले दिन आरोपी के दो भाइयों ने उनके घर आकर उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत मिलने के बाद तावडू सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में तीनों भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाउंटेंट कार्यालय में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजंगली जानवर के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण वृद्ध घायल, बाघ के हमले की आशंका से गांव में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार रहटगांव। थाना रहटगांव पुलिस ने बड़ीझिरी-बोबदा रोड पर…
पूरी खबर पढ़ें →
औरैया (बिधूना): उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ‘स्वच्छ भारत मिशन’, जनस्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
रावतपुर में बिना अनुमति हरे नीम के पेड़ का अवैध कटान, वन विभाग की सुस्ती और संलिप्तता पर…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा मे बीजेपी की सरकार चोरी से बनी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।