आजमगढ़: नवरात्र में अनोखी पहल, सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा के नौ रूपों की आरती, जयकारों से गूंजा परिसर

आजमगढ़: नवरात्र में अनोखी पहल, सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा के नौ रूपों की आरती, जयकारों से गूंजा परिसर
रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़, प्रदेश – उत्तर प्रदेश।
फूलपुर, आजमगढ़। समीपवर्ती बरती गांव के सुदनीपुर स्थित सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्र के अवसर पर एक अनोखी पहल देखने को मिली। जहां नवरात्र के प्रथम दिन कई विद्यालयों में अवकाश रहता है, वहीं सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री मिथिलेश मिश्रा की पहल पर प्रत्येक वर्ष नवरात्र के दौरान विद्यालय परिसर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को विराजमान किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, संस्थापक, व्यवस्थापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं एक साथ मिलकर मां दुर्गा की आरती करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
मां के जयकारों से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर
मां दुर्गा की आरती और छात्र-छात्राओं के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठता है। बच्चों की सामूहिक भागीदारी से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो जाता है। विद्यालय की इस पहल को धार्मिक आस्था के साथ-साथ बच्चों को संस्कार और संस्कृति से जोड़ने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
बच्चों को त्योहारों की महत्ता समझाना उद्देश्य: मिथिलेश मिश्रा
विद्यालय के प्रबंधक श्री मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करने से उन्हें आत्मिक शांति और खुशी मिलती है। इसके साथ ही बच्चों को यह जानने और समझने का अवसर मिलता है कि नवरात्र का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इसका धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व क्या है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को त्योहारों की परंपराओं, उनके महत्व और भारतीय संस्कृति के बारे में बताते हैं, ताकि बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो सके।
शिक्षा के साथ संस्कार देने की पहल
सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल की यह पहल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने का संदेश देती है। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार, आपसी सहयोग और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







