आजमगढ़: सुदनीपुर सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, 17 अक्टूबर को होगा भव्य जागरण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़: सुदनीपुर सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, 17 अक्टूबर को होगा भव्य जागरण
रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़, प्रदेश – उत्तर प्रदेश।
फूलपुर, आजमगढ़। समीपवर्ती गांव सुदनीपुर स्थित सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। विद्यालय परिसर में मां दुर्गा के आगमन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय के प्रबंधक श्री मिथिलेश मिश्रा जी ने बताया कि इस वर्ष भी मां दुर्गा के जागरण को भव्य रूप देने की तैयारी की गई है। आगामी 17 अक्टूबर 2026 को सुल्तानपुर से प्रसिद्ध भजन गायक श्री राहुल पांडेय जी अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचेंगे और मां भगवती के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
जागरण के बाद 19 अक्टूबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में दशहरा मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा, जिसमें लोगों को उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
वहीं, 21 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
प्रबंधक श्री मिथिलेश मिश्रा जी ने समस्त ग्रामवासियों, नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को इन धार्मिक आयोजनों में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मां दुर्गा के जागरण, भंडारे और दशहरा मेले में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
जय माता दी!
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…
पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपनी प्रशासनिक और ऑपरेशनल व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
झरिया. नवरात्र के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सिंह मेंशन स्थित अपने आवास पर विधि-विधान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।