Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।

20 Oct 2026, 10:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित। - HARIDWAR, उत्तराखंड

फुरकान अंसारी ‌
हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत बीएचईएल के सेक्टर-1 व सेक्टर-4, ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू मैदान और मोतीचूर पार्किंग मैदान (दूधाधारी मैदान) के आसपास यातायात प्रतिबंध एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था निर्धारित की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

सेक्टर-4, बीएचईएल में यातायात व्यवस्था

सेक्टर-4, बीएचईएल से सिडकुल की ओर आने वाला यातायात सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 और स्वर्ण जयंती पार्क से होते हुए भगत सिंह चौक एवं रानीपुर मोड़ की ओर जाएगा। वहीं, रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक की ओर से आने वाले वाहन स्वर्ण जयंती पार्क, सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 और सेक्टर-4 चौक से होते हुए सिडकुल एवं रोशनाबाद की ओर जाएंगे।

सेक्टर-4 चौक से स्वर्ण जयंती पार्क चौक तथा शॉपिंग सेंटर से सेक्टर-4 चौक के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर केवल आपातकालीन वाहनों को अनुमति होगी। पार्किंग के लिए सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 और स्वर्ण जयंती पार्क के सामने खाली मैदान निर्धारित किए गए हैं। यहां लगभग 300 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।

सेक्टर-1, बीएचईएल में भी प्रतिबंध

सेक्टर-1 चौक से स्टेट बैंक तिराहे के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन वाहन ही इस मार्ग से गुजर सकेंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-2 और मानव संसाधन विकास केंद्र के सामने खाली मैदान निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर लगभग 400 वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

जटवाड़ा पुल से नहर पटरी की ओर आवागमन बंद

ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल चौक से नहर पटरी की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रानीपुर झाल की ओर से नहर पटरी के रास्ते आने वाले वाहनों की पार्किंग रेगुलेटर पुल के समीप कराई जाएगी। इस पार्किंग स्थल की क्षमता लगभग 150 वाहनों की है।

चमगादड़ टापू मैदान के लिए विशेष व्यवस्था

चमगादड़ टापू मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर जयराम मोड़ से भीमगोड़ा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भीमगोड़ा और हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों को हनुमान वाटिका से चमगादड़ टापू के पिछले हिस्से में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। यहां लगभग 400 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मोतीचूर रेलवे स्टेशन से दूधाधारी तिराहे तक प्रतिबंध

मोतीचूर पार्किंग मैदान (दूधाधारी मैदान) के आसपास मोतीचूर रेलवे स्टेशन तिराहे से दूधाधारी तिराहे के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा दूधाधारी तिराहे से खड़खड़ी की ओर तथा सूखी नदी तिराहे से दूधाधारी तिराहे की ओर ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंधित ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा को दूधाधारी से हाईवे की ओर तथा सूखी नदी तिराहे से पावनधाम की ओर भेजा जाएगा। खड़खड़ी की ओर से आने वाले वाहनों को मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास सड़क के दोनों ओर तथा हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों को दूधाधारी फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान पर पार्क कराया जाएगा। यहां लगभग 400 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था है।

यातायात पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील

हरिद्वार यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। सड़क किनारे वाहन खड़े न करें, ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही, आपातकालीन वाहनों को रास्ता दें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धैर्य बनाए रखें।

पुलिस के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में यातायात व्यवस्था यथावत संचालित रहेगी। हालांकि, मेला क्षेत्रों में भीड़ का दबाव बढ़ने पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस ने सभी नागरिकों से दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज
Indore20 Oct

गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…

पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
Basti20 Oct

खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना ​उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नवरात्र पर सिंह मेंशन में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की. उन्होंने कन्या पूजन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया गया पूर्वाभ्यास।
Singrauli20 Oct

सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया गया पूर्वाभ्यास।

सिंगरौली: पुलिस स्मृति दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन सिंगरौली में शहीद स्मृति परेड का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।
Singrauli20 Oct

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!