पार्षद सह उपमेयर अरुण चौहान के सघर्ष से दूर हुई पेयजल की समस्या
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लोयाबाद। पांच वर्षों से पेयजल संकट से झूझ रहे वार्ड संख्या-7 क्षेत्र के करीब 250 से 300 घरों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों के चेहरे ख़ुशी खिल उठा है।
पानी की आपूर्ति शुरू होने से खासकर महिलाओं में खुशी देखी जा रही है। यह मामला सेंद्रा पुल, पांच नंबर और ग्वाला पट्टी क्षेत्र का है।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पूर्व नगर निगम की ओर से इलाके में पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। लोगों ने कनेक्शन तो ले लिया और नियमित रूप से बिल का भुगतान भी करते रहे लेकिन इसके बावजूद उन्हें पानी का एक बूँद नसीब नहीं हुआ था।
लंबे समय के अंतराल से चली आ रही इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने झामुमो महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान से मुलाक़ात कर अपनी पीड़ा साझा की। हरेन्द्र चौहान ने वार्ड-7 के पार्षद सह उपमहापौर अरुण चौहान से समस्या के समाधान का आग्रह किया।
पार्षद सह उपमहापौर अरुण चौहान के सफल प्रयास से क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू कराई गई। पांच वर्षों के लंबे अंतराल के इंतजार के बाद सभी ग्रामीण के घरों तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों ने ख़ुशी-ख़ुशी राहत की सांस ली।
इस संबंध में अरुण चौहान और हरेन्द्र चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव आगे भी प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी महापर्व छठ को देखते हुए पूरे क्षेत्र के छठ घाटों और तालाबों की साफ-सफाई भी जोर-शोर से कराई जा रही है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मौके पर विजय कुमार, क्षेत्रपाल चौहान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। -…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हरियाणा…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा विधानसभा के 26 नवंबर को होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रभात…
पूरी खबर पढ़ें →
રાજકોટ રેન્જ SOGની કાર્યવાહીથી દારૂની હેરાફેરીનો પર્દાફાશ, એકની અટકાયત અને ત્રણ શખ્સો વોન્ટેડ જાહેર ચોટીલા: સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના ચોટીલા…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।