Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Tikamgarh

टीकमगढ़ पुलिस का जिलेभर में दो दिवसीय कॉम्बिंग गश्त अभियान, 347 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल

03 Nov 2026, 01:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
टीकमगढ़ पुलिस का जिलेभर में दो दिवसीय कॉम्बिंग गश्त अभियान, 347 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल - टीकमगढ़, मध्य प्रदेश

टीकमगढ़ पुलिस का सघन कॉम्बिंग अभियान:-185 वारंट तामील, 167 लीटर अवैध शराब जब्त, जुआ एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर दो दिवसीय कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित 347 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस बल द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, वारंटियों की तलाश, निगरानी बदमाशों की चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई।

वारंटियों की धरपकड़ एवं न्यायालयीन समंस की तामीली

कॉम्बिंग गश्त के दौरान न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 25 गिरफ्तारी वारंट, 16 स्थायी वारंट एवं 144 जमानती वारंट तामील किए गए। इसके अतिरिक्त न्यायालयीन प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 203 समंस की तामीली भी कराई गई।

हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा जिले के 49 हिस्ट्रीशीटर एवं 82 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई। उनकी वर्तमान गतिविधियों, रहन-सहन एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी संकलित कर आवश्यक निगरानी रखी गई तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई – 31 प्रकरण दर्ज, 167 लीटर शराब जब्त

अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अवैध शराब से संबंधित 31 प्रकरण दर्ज कर 32 आरोपियों के कब्जे से कुल 167 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹53,810 है। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

जुआ गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा जुआ गतिविधियों पर भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 जुआ फड़ों पर दबिश दी गई। मौके पर जुआ खेलते पाए गए आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

वाहन चेकिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग भी की गई। इस दौरान कुल 129 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹9,400 का जुर्माना वसूल किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागरिकों की सुरक्षा और संतुष्टी सर्वोपरि, प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ समय बद्ध कार्यवाही करें अधिकारी ।
Katni03 Nov

नागरिकों की सुरक्षा और संतुष्टी सर्वोपरि, प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ समय बद्ध कार्यवाही करें अधिकारी ।

कटनी शहर के नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना और प्रत्येक आवेदन के समाधान की…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश भोपाल के दो युवकों की कार से मिली 71.36 ग्राम MD ड्रग्स, बड़ोद पुलिस ने दबोचा हुंडई औरा कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलि
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा तो होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश जनसुनवाई में कलेक्टर का एक्शन मोड: राज
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सरकारी कर्मचारियों को सिखाए सेवा और कर्तव्य के नए पाठ, कर्मयोगी प्रशिक्षण में नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर जोर महिला एवं बाल विकास विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश वर्षों से जमीन पर रह रहे थे, अब मिला कानूनी मालिकाना हक; स्वामित्व योजना ने बदली भारत सिंह की जिंदगी रजिस्ट्री हाथ में आते ही खिले च
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भवन और शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का फूटा गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम 19 में से 9 पुराने भवन अधूरे, नए स्वीकृत
error: Content is protected !!