कटनी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज निगम आयुक्त सुश्री परिहार ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारीयां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
सांस्कृतिक निष्ठा के महापर्व 'छठ' को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने आदेश जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागवार अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह विशेष व्यवस्थाएं आगामी 14 से 17 नवंबर 2026 तक शहर के विभिन्न नदी-घाटों एवं पूजन स्थलों पर रहेंगी।
निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी 14 नवंबर से 17 नवंबर तक कटाये घाट, बाबाघाट, छपरवाह घाट (मंगल नगर) तथा बजरंग कॉलोनी घाट (एनकेजे) सहित छठ पूजा से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों पर विशेष प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इन संपूर्ण व्यवस्थाओं के प्रभावी समन्वय और सतत निगरानी की जिम्मेदारी उपायुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया को सौंपी गई है।
पर्व के दौरान घाटों और वहाँ तक पहुँचने वाले मुख्य मार्गों पर विशेष साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, मवेशियों पर नियंत्रण और स्वच्छता से जुड़े तमाम कार्यों का दायित्व स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है।इसके साथ ही, घाटों के आसपास आवश्यक मरम्मत कार्य, तकनीकी सुधार, श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (रोशनी) और आवश्यकतानुसार पेयजल हेतु पानी के टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निर्माण विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यह कड़े निर्देश दिए हैं कि वे सौंपी गई जिम्मेदारियों का समय-सीमा के भीतर पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। पर्व शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि सूर्य उपासना के इस पवित्र पर्व पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा।** जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा।** जनसुनवाई में जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे ग्राम लाला के ईश्वर पिता बग्दू को आखिरकार…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर-मालवा।** सरकारी दफ्तरों में आने वाले आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिले और लोकसेवकों में जिम्मेदारी के साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
**आगर-मालवा।** जिस जमीन पर वर्षों से परिवार के साथ रह रहे थे, उसी जमीन का मालिकाना हक साबित…
पूरी खबर पढ़ें →
**आगर-मालवा।** महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी भवनों और शौचालय निर्माण जैसे बुनियादी कार्यों में बरती…
पूरी खबर पढ़ें →
अकोल्ही पंचायत में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच एकड़ के तालाब के जीर्णोद्धार का निर्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।