Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश लोकसेवकों में सेवा भाव विकसित करने की पहल, कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण 31 दिसंबर तक सभी विभागों क

13 Nov 2026, 08:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश लोकसेवकों में सेवा भाव विकसित करने की पहल, कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण 31 दिसंबर तक सभी विभागों क - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 13 नवंबर। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से जिले में कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। लोकसेवकों में सेवा भाव की संस्कृति विकसित करने और लोक केंद्रित प्रशासन की अवधारणा को मजबूत बनाने के लिए यह प्रशिक्षण कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

13 से 25 नवंबर तक ई-दक्ष केंद्र आगर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रशिक्षण में नगरीय प्रशासन विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, पुलिस विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

31 दिसंबर तक विभागीय कर्मचारियों को देंगे प्रशिक्षण

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी अब अपने-अपने विभागों में मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे। इनके माध्यम से संबंधित विभागों के सभी लोकसेवकों को 31 दिसंबर 2026 तक प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सेवा भाव और जनहितकारी प्रशासन पर फोकस

कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को केवल औपचारिक दायित्व तक सीमित न रखते हुए उनमें सेवा भावना विकसित करना है। इसके माध्यम से लोकसेवकों में नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जनहित को प्राथमिकता देने की कार्यसंस्कृति विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जल चौपाल, जल संरक्षण एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया जोर
Jhabua13 Nov

*15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जल चौपाल, जल संरक्षण एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया जोर

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत हरिनगर में आयोजित हुआ जन विश्वास शिविर* *15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश एलएलएम की डिग्री के बाद नहीं चुनी वकालत, खेतों में लिख रहे सफलता की नई इबारत कानड़ के युवा किसान सैयद शाकिब हुसैन ने ड्रिप और मल्चिं
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर जिले की 1.13 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 16.72 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की य
धनबाद से मुंबई तक रेल टिकट कालाबाज़ारियों का मजबूत नेटवर्क? RPF और CIB ने कैसे किये चौंकानेवाले खुलासे
Dhanbad13 Nov

धनबाद से मुंबई तक रेल टिकट कालाबाज़ारियों का मजबूत नेटवर्क? RPF और CIB ने कैसे किये चौंकानेवाले खुलासे

धनबाद(DHANBAD): काले हीरे की नगरी धनबाद में काले धंधे की लंबी फेहरिश्त है. काला धंधा करने वाले रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पीएम आवास की अंतिम किस्त रोकने पर सचिव पर निलंबन और रोजगार सहायक पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश पालड़ा में जनविश्वास अभियान
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, शिकायत के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित 20 नवंबर को विवाह मुहूर्त के मद्देनजर
error: Content is protected !!