शराब पीकर चला रहे वाहन चालक को बडवारा पुलिस पकड़ा, साथ ही ट्रक भी किया जप्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कटनी पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में ट्रक चलाते एक चालक को पकड़कर उसके विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव (DRINK & DRIVE) अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में 17 नवंबर को बड़वारा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP13GA7517 को रोककर चालक की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना पाया गया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम जावेद खान (45 वर्ष), पिता सुर्या खान, निवासी कांजी कैंप, भोपाल बताया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए ट्रक जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। प्रकरण के निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, दानबहादुर सिंह परस्ते, नितेश डोंगरे तथा आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी एवं आशीष तिवारी की अहम
भूमिका रही।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चंद्रपूर शहरात खळबळ! प्रियदर्शनी चौकात प्रतिमेमागे आढळले पुरुषाचे शीर, रेल्वे अंडरब्रिजखाली सापडले धड घटना समोर आली आहे. शहरातील…
पूरी खबर पढ़ें →
असलहा तस्कर गिरफ्तार थाना विन्ध्याचल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्ट सुमित पासवान वंदे भारत फतेहपुर - हुसैनगंज थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
पूरी खबर पढ़ें →
कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा बाजार में नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण घुग्गुस (चंद्रपूर)…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सिवनी जिले में होटल में ठहरे एक प्रेमी जोड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।