Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

नगर ऊंटारी में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, डीटीओ ने हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की दी सलाह

25 Nov 2026, 12:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नगर ऊंटारी में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, डीटीओ ने हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की दी सलाह

नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में लाई जा सकती है कमी : गोपी उरांव

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार, 24 नवंबर को नगर ऊंटारी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) गढ़वा गोपी उरांव ने किया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी गोपी उरांव ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने वाहन चालकों से खुद नियमों का पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

मौके पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, विनय रंजन तिवारी, रोड इंजीनियर एनालिस्ट नीरज पाण्डेय सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री सैनी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, कहा- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत
हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज BJP-कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठकें, सत्ता पक्ष और विपक्ष तैयार करेंगे अपनी रणनीति
शादी से संपत्ति के बंटवारे तक एक कानून की तैयारी, हरियाणा में यूसीसी का मसौदा तैयार
Kurukshetra25 Nov

शादी से संपत्ति के बंटवारे तक एक कानून की तैयारी, हरियाणा में यूसीसी का मसौदा तैयार

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Balodabazar-Bhatapara25 Nov

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रभात…

पूरी खबर पढ़ें →
ચોટીલા નજીક આણંદપર ચોકડી પાસેથી 34,800 બિયર ટીન ભરેલો ટ્રક ઝડપાયો, રૂ. 58.55 લાખનો મુદ્દામાલ કબજે
Surendranagar25 Nov

ચોટીલા નજીક આણંદપર ચોકડી પાસેથી 34,800 બિયર ટીન ભરેલો ટ્રક ઝડપાયો, રૂ. 58.55 લાખનો મુદ્દામાલ કબજે

રાજકોટ રેન્જ SOGની કાર્યવાહીથી દારૂની હેરાફેરીનો પર્દાફાશ, એકની અટકાયત અને ત્રણ શખ્સો વોન્ટેડ જાહેર ચોટીલા: સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના ચોટીલા…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Chandauli25 Nov

वाराणसी के रामनगर में ट्रक से 199 पेटी अवैध शराब बरामद, 2,388 बोतल जब्त

वाराणसी के रामनगर में ट्रक से 199 पेटी अवैध शराब बरामद, 2,388 बोतल जब्तरामनगर थाना पुलिस ने मंगलवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!