A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेजबलपुरताज़ा खबरमध्यप्रदेश

50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान, आज झमाझम बारिश की उम्मीद

रिपोर्टर अंश कुशवाह की रिपोर्ट  जबलपुर – सहित सम्भाग के जिलों में 50 किमी से अधिक रफ्तार की आंधी चलने का अनुमान जबलपुर . जिले में मानसून आने के बाद भी गर्मी बरकरार है। मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी से उमस और बढ़ गई। तापमान में भी हल्का इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार इस समय सात मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके चलते जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में बुधवार को झमाझम बारिश की संभावना बन रही है।

समुद्र से आ रही नमी
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 7 मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। जम्मू के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए झारखंड तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी मिल रही है और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इसके असर से बारिश होगी।

weather
पसीने से तर रहे लोग
शहर में मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप खिली। लेकिन करीब 11 बजे सुबह हल्की बूंदाबांदी हो गई। इसके चलते दिन भर जोरदार उमस रही। अधिकतम तापमान मंगलवार को बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!