A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेजबलपुरताज़ा खबरमध्यप्रदेश

कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थानों में दर्ज 11 अपराधों की विवेचना कर रहे है

रिपोर्टर अंश कुशवाह की रिपोर्ट* – कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थानों में दर्ज 11 अपराधों की विवेचना कर रहे थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा बैठक ली जाकर आगामी विेवेचना के सम्बंध में दिये जा रहे है आवश्यक दिशा निर्देश*

 

*👉 क्राईस्टचर्च स्कूल सालीवाड़ा की कई पुस्तकों की जांच करने पर आई.एस.बी.एन. नम्बर पाये गये फर्जी*

 

*👉 स्कूल के द्वारा दी गयी जानकारी को तस्दीक करने पर पाया गया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा छिपाये गये हैं कई तथ्य जिसकी बारीकी से की जा रही है जांच*

 

 

दिनॉक 27-5-24 को कार्यालय कलेक्ट्रर (शिक्षा) जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर 9 थाने ओमती, बेलबाग, संजीवनी नगर, ग्वारीघाट, गोराबाजार, माढोताल, तिलवारा, बरेला, भेडाघाट में धारा 420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि के 11 अपराध पंजीबद्ध कर 21 आरोपीं को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ उपरांत केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया था।

 

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप सेंडे की उपस्थिति में पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में अपराधों की विवेचना कर रहे सभी थाना प्रभारियों एवं सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा करते हुये विवेचना के दौरान आये तथ्यों की जानकारी ली जाकर आगामी विेवेचना के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिय जा रहे हैं।

थाना बरेला में पंजीबद्ध अपराध क्रमंाक 331/2014 धारा 420, 409, 468, 471, 120 बी भादवि की विवेचना के दौरान उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय एवं थाना प्रभारी बरेला श्री प्रमोद साहू द्वारा क्राईस्टचर्च स्कूल सालीवाड़ा मंे जाकर स्कूल की कई पुस्तकों की जांच की गयी, जिनके आई.एस.बी.एन. नम्बर मैच नहीं हुये, फर्जी पाये गये। विवेचना हेतु आवश्यक कुछ दस्तावेज जप्त किये गये है।   इसके साथ ही स्कूल के द्वारा दी गयी जानकारी को तस्दीक किया गया जिस पर पाया गया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा कई तथ्य छिपाये गये है, जिनके सम्बंध में बारीकी से छानबीन की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!