?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबुलंदशहर

Bulandshahar News: फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बीबीनगर। क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला स्थित मोनिका फ़ूड इंडस्ट्रीज पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। फ्लोर मिल पर करीब 58 क्विंटल चावल की किनकी बरामद होने पर टीम ने मौके से चावल किनकी और आटे के नमूने लेते हुए चावल किनकी को सीज किया है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केशोपुर सठला स्थित मोनिका फ़ूड इंडस्ट्रीज पर जांच की। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर 115 कट्टों में भरी करीब 58 क्विंटल चावल किनकी बरामद की। बताया जा रहा है कि गेहूं के साथ चावल की भी मिलाकर पिसाई की जा रही थी। मौके पर करीब 130 क्विंटल पैक आटा भी बरामद हुआ है। अधिकारियों ने जांच के दौरान मौके पर चावल पाए जाने पर मंडी अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद मंडी अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान फ्लोर मिल संचालक चावल किनकी से संबंधित कोई भी बिल टीम को नहीं दिखा पाया। इसके चलते चावल किनकी को सीज किया गया है। साथ ही मौके से आटा, गेहूं, चावल किनकी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीत कुमार, अमित गौतम, राममिलन राणा सहित मंडी निरीक्षक अशोक भास्कर मौजूद रहे।

Bulandshahar News: फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,

बीबीनगर। क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला स्थित मोनिका फ़ूड इंडस्ट्रीज पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। फ्लोर मिल पर करीब 58 क्विंटल चावल की किनकी बरामद होने पर टीम ने मौके से चावल किनकी और आटे के नमूने लेते हुए चावल किनकी को सीज किया है।

 

बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केशोपुर सठला स्थित मोनिका फ़ूड इंडस्ट्रीज पर जांच की। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर 115 कट्टों में भरी करीब 58 क्विंटल चावल किनकी बरामद की। बताया जा रहा है कि गेहूं के साथ चावल की भी मिलाकर पिसाई की जा रही थी। मौके पर करीब 130 क्विंटल पैक आटा भी बरामद हुआ है। अधिकारियों ने जांच के दौरान मौके पर चावल पाए जाने पर मंडी अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद मंडी अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान फ्लोर मिल संचालक चावल किनकी से संबंधित कोई भी बिल टीम को नहीं दिखा पाया। इसके चलते चावल किनकी को सीज किया गया है। साथ ही मौके से आटा, गेहूं, चावल किनकी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीत कुमार, अमित गौतम, राममिलन राणा सहित मंडी निरीक्षक अशोक भास्कर मौजूद रहे।IMG 20250123 WA0190 IMG 20250123 WA0196

Back to top button
error: Content is protected !!