A2Z सभी खबर सभी जिले की

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा, घटना में शामिल 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा, घटना में शामिल 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 

सुकरौली बाज़ार कुशीनगर, दिनांक 11/06/2025 को थाना अहिरौली बाजार क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरही में सत्तार अली पुत्र इशहाक अली साकिन पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर उम्र 40 वर्ष की रात्रि के अंधेरे में चाकू से मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके संदर्भ में थाना अहिरौली बाजार पर मु0अ0सं0 218/2025 धारा 103(1)/238/3(5) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार एवं क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आज दिनांक 14.06.2025  को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा 03 दिवस के अन्दर घटना का खुलासा करते हुए घटना में सम्मिलित 04 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1.गौशे आलम उर्फ मोल्हू पुत्र स्व0 साबिर अंसारी साकिन पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 2. मुहम्मद आलम उर्फ सोनू पुत्र स्व0 साबिर अंसारी  साकिन पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 3.अभियुक्ता रैमुनन्निशा पत्नी स्व0 साबिर अंसारी साकिन पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 4.अभियुक्ता जुबैदा पुत्री स्व0 साबिर अंसारी साकिन पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक सत्तार का अभियुक्ता रैमुन्निशा के साथ 6-7 वर्षों से अवैध प्रेम-संबंध था। जिसके बारे में रैमुन्निशा के परिवार वालों को पता चल गया था। इससे क्षुब्ध होकर रैमुन्निशा और उसके परिवार वालो ने योजना बनाकर दिनांक 11.06.2025 को रात्रि में मदरसे के पास सत्तार की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में छिपाकर फरार हो गए।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-218/2025 धारा-103(1),238,351(3)/3(5),61(2) बीएनएस  व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर ,गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. गौशे आलम उर्फ मोल्हू पुत्र स्व0 साबिर अंसारी साकिन पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर  2. मुहम्मद आलम उर्फ सोनू पुत्र स्व0 साबिर अंसारी  साकिन पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर  3. अभियुक्ता रैमुनन्निशा पत्नी स्व0 साबिर अंसारी साकिन पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर  4. अभियुक्ता जुबैदा पुत्री स्व0 साबिर अंसारी साकिन पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर ,विवरण बरामदगी 1- अभियुक्त गौशे आलम की निशानदेही पर एक अदद आला कत्ल रक्तरंजित चाकू। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 1-प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 3-उ0नि0 विपिन सिंह थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 4- प्रशिक्षु उ0नि0 शुभम कुमार भार्गव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 5.कां0 मनोज यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 6.कां0 सर्वेश यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर  7.कां0 विजय यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 8.म0आ0 प्रिया पाण्डेय थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर  9.म0आ0 निधि त्रिपाठी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

Back to top button
error: Content is protected !!