A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस थाना रोहट में नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए आम जन को दिलायी गयी शपथ।

पुलिस थाना रोहट में नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए आम जन को दिलायी गयी शपथ।
नशा केवल मनुष्य के स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि उसके भविष्य, परिवार और समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। पाना चौधरी
रोहट: श्रीमान आई जी साहब जोधपुर विकास कुमार जी के द्वारा में चलाया गया अभियान नशाविहिन के तहत रोहट थाना पुलिस ने नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह थानाधिकारी पाना चौधरी की उपस्थित में आयोजन किया ।इस मौके पर एस एच ओ रोहट पाना चौधरी की उपस्थित में सैकड़ों आम जन को नशे का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पाना चौधरी ने कहा कि यदि सरकार व प्रशासन के साथ समाज भी इस नशे की समस्या के खिलाफ एकजुट हो जाए तो नशे पर काबू पाया जा सकता है। क्यूंकि जब व्यक्ति नशे से दूर रहता है, तो वह अपनी ऊर्जा और समय को सकारात्मक कार्यों में लगाता है। इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग करें।नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य,आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक रिश्तों को नष्ट करता है, बल्कि पूरे समाज की जड़ों को भी कमजोर करता है। संदेश दनशा एक बीमारी नहीं, एक सामाजिक अभिशाप है और इससे लड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है इस मौके पर एसआई कान सिंह ,एएसआई मोडाराम, एचसी कमल सिंह,कांस्टेबल साबूराम, गणेश महिपाल ,बलराम ,श्रवण पटेल, कंवरलाल ,गोविंद सिंह, रामप्रकाश, जेठाराम ,हिंदूसिंह,दिनेश ,सुनिल विश्नोई जोधपुर पाली हाइवे के सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान आदि उपस्थित रहे
दिनांक 14/06/2025IMG 20250614 WA0133 IMG 20250614 WA0134

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!