A2Z सभी खबर सभी जिले कीहरदोई

पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस कार्रवाई में जुटी

पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस कार्रवाई में जुटी

हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के बावन कस्बे में शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ला खेड़ा निवासी अफसार ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी शबाना को अवैध तमंचे से गोली मार दी। गोली शबाना के दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना सुबह करीब 8 बजे की है। गोली चलाने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी बावन में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी हरपालपुर शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति अफसार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।�

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!