A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

Dumka se Dipu Bhandari *+2 उच्च विद्यालय ठाडीहाट कुसियाम मे 11 वीं कला संकाय की है छात्रा *

राष्ट्रखेल मे पदक जीत चुकी संगीता अब करेगी राज्य स्तरीय खेलो झारखण्ड की मेजबानी

 

रामगढ़:तमाम बंदिशों के बावजूद दुनिया भर में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे चल रही है।आज ऐसा कोई क्षेत्र शेष नहीं जहां लड़कियों ने अपना दम खम ना दिखाया हो।हम बात कर रहे हैं दुमका जिला अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय ठाडीहाट कुसियाम की छात्रा संगीता हांसदा का।वर्तमान में संगीता कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत है।खेलो झारखंड द्वारा आयोजित प्रखंड, जिला व राज्य स्तरीय 2022 व 2023 मे 100 मीटर की दौड़ मे सदैव प्रथम स्थान पर रही।2024 मे भी प्रखंड व जिला स्तर पर प्रथम रही। संगीता का चयन नेशनल गेम्स के लिये भी हुआ है।2023-24 मे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(एसजीएफआई) 66 वीं नेशनल स्कूल खेल प्रतियोगिता बालिका वर्ग से फुटबॉल टीम में चयन हुआ था।जहाँ संगीता को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली प्लस टू उच्च विद्यालय ठाडीहाट कुसियाम रामगढ़ की छात्रा संगीता हांसदा को जिला स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2024 उद्धघाटन समारोह के दौरान मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया था।संगीता ने ही उद्घाटन समारोह के दौरान मसाल लेकर दौड़ लगाई थी और खिलाड़ियों का शपथ ग्रहण करवाया था।संगीता अलग अलग राज्यों मे फुटबॉल खेल कर अपना व विद्यालय का नाम रौशन कर चुकी है।यदि राज्य सरकार संगीता हांसदा को भविष्य के लिए तैयार करे तो निश्चय ही वो दीपिका महतो की तरह राज्य व देश को कई मेडल दिला सकती है।संगीता ना केवल खेलों मे अपितु अध्ययन मे भी काफ़ी कुशाग्र बुद्धि की है।दसवीं मे भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण थी।ठाडीहाट उच्च विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक आनन्द कुमार जो खुद मार्शल आर्ट्स मे ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं,कहा कि संगीता ने विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया है।शारीरिक शिक्षा शिक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन व खुद के मेहनत से ही संगीता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच पायी है।मौके पर शिक्षक अमित कुमार ने कहा की उन्हें संगीता पर गर्व है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष सोरेन ने संगीता को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी और कहा विद्यालय को आप पर गर्व है।

Back to top button
error: Content is protected !!