Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा में चोरों का धावा, दो बड़ी बैटरियां ले उड़े

28 Sep 2026, 06:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा में चोरों का धावा, दो बड़ी बैटरियां ले उड़े - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

कंटीली तार काटकर बाथरूम के रास्ते परिसर में घुसे चोर, सीसीटीवी से बचने को बाल्टी से ढका चेहरा; कैमरे के तार भी काटे

महुली/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा स्थित राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार की देर रात चोरों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय की बाउंड्री पर लगी कंटीली तार काटकर परिसर में दाखिल हुए और इन्वर्टर एवं सोलर सिस्टम में लगी दो बड़ी बैटरियां चोरी कर फरार हो गए। वारदात के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए बाल्टी से अपना चेहरा ढक लिया और बाद में कैमरों के तार भी काट दिए। घटना का पता सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर चला, जिसके बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 12 बजे के आसपास चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाया। बाउंड्री पर लगी कंटीली तार को काटकर चोर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद बाथरूम की ओर से विद्यालय परिसर में पहुंचे। चोरों ने पहले विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बचने का प्रयास किया। बताया गया कि कैमरे के सामने आते समय उन्होंने बाल्टी से अपना चेहरा ढक लिया, जिससे फुटेज में उनका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे सका।
इसके बाद चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और इन्वर्टर एवं सोलर सिस्टम में लगी दोनों बड़ी बैटरियों को निकालने में जुट गए। बैटरियों को अलग करने के लिए बोर्ड के तार काटे गए। दोनों बैटरियां निकालने के बाद चोर उन्हें लेकर विद्यालय परिसर से फरार हो गए। घटना के कारण विद्यालय की विद्युत व्यवस्था भी बाधित हो गई।
सुबह बिजली गुल मिली तो खुला चोरी का राज
सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर कर्मचारियों ने देखा कि विद्यालय की पूरी विद्युत आपूर्ति बंद है। जब इसकी जांच की गई तो इन्वर्टर की दोनों बड़ी बैटरियां गायब मिलीं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के तार कटे हुए और बाउंड्री की कंटीली तार क्षतिग्रस्त मिली। इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को दी गई।
सूचना मिलते ही विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी लेने के बाद तत्काल विंढमगंज पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल खंगाला, फुटेज से सुराग तलाशने में जुटी
विद्यालय प्रबंधन की सूचना पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने बाउंड्री की कटीली तार, सीसीटीवी कैमरों के टूटे तार, बैटरी रखने वाले स्थान सहित परिसर के विभिन्न हिस्सों की जानकारी ली।
विद्यालय के कोऑर्डिनेटर राजेश प्रसाद ने विंढमगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की गतिविधियों और पहचान से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।
हालांकि चोरों ने कैमरे के सामने बाल्टी से चेहरा ढककर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस घटना के समय की फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करते हुए चोरी हुई दोनों बैटरियां बरामद कराने और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री
Hathras20 Oct

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री

हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
Azamgarh20 Oct

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज
Indore20 Oct

गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…

पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
Basti20 Oct

खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना ​उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नवरात्र पर सिंह मेंशन में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की. उन्होंने कन्या पूजन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
error: Content is protected !!