Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब, कैंडल मार्च में गूंजा ‘बबलू सिंह अमर रहें’ का नारा

02 Oct 2026, 06:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब, कैंडल मार्च में गूंजा ‘बबलू सिंह अमर रहें’ का नारा - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

हत्यारों को कठोर सजा दिलाने की उठी पुरजोर मांग, निशा सिंह बोलीं—न्याय मिलने तक जारी रहेगी जनता की आवाज

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_रेनुकूट के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व. शिवप्रताप सिंह ‘बबलू सिंह’ की स्मृति में बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम और कैंडल मार्च में रेनूकूट में भारी संख्या में लोग उमड़े। सुबह से देर शाम तक उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों, विभिन्न धार्मिक प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भावुक नजर आया। लोगों ने स्व. बबलू सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों पर हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहे। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई।
कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब
श्रद्धांजलि सभा के बाद शाम को विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में जलती मोमबत्तियां और विभिन्न मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में लोग नगर की सड़कों पर उतरे। मार्च के दौरान ‘बबलू सिंह अमर रहें’ और ‘हत्यारों को फांसी दो’ जैसे नारे गूंजते रहे। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैंडल मार्च रेनूकूट के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
मार्च में शामिल लोगों ने स्व. बबलू सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि मामले में न्याय की प्रक्रिया जल्द पूरी हो और दोष सिद्ध होने पर कानून के तहत कठोरतम दंड दिया जाए।
30 सितंबर 2019 की घटना को लेकर उठी न्याय की मांग
कार्यक्रम के दौरान 30 सितंबर 2019 को हुई स्व. बबलू सिंह की हत्या के प्रकरण को लेकर भी चर्चा हुई। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने मामले में न्याय दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान निशा सिंह, विजय प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, अजय राय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। निशा सिंह ने कहा कि स्व. बबलू सिंह को न्याय मिलने तक जनता की आवाज लगातार उठती रहेगी और न्याय की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़ ने स्व. बबलू सिंह के प्रति लोगों की भावनात्मक जुड़ाव और न्याय की मांग को सामने रखा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने दिवंगत पूर्व चेयरमैन को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री
Hathras20 Oct

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री

हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
Azamgarh20 Oct

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज
Indore20 Oct

गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…

पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
Basti20 Oct

खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना ​उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नवरात्र पर सिंह मेंशन में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की. उन्होंने कन्या पूजन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
error: Content is protected !!