अरविंद जायसवाल को मिली शंकर झंकार नाट्यकला परिषद की कमान

अरविंद जायसवाल को मिली शंकर झंकार नाट्यकला परिषद की कमान
सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए ग्राम प्रधान, पुरानी कमेटी भंग कर नई कार्यकारिणी गठित; दीपावली पर नाट्य मंचन की तैयारी तेज
महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दीपावली पर्व को लेकर महुली महुअरिया टोला की प्रतिष्ठित शंकर झंकार नाट्यकला परिषद की आवश्यक बैठक सोमवार को श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान/प्रशासक अरविंद जायसवाल ने की।
बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं परिषद से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में आगामी दीपावली पर्व पर नाट्यकला मंचन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से ग्राम प्रधान/प्रशासक अरविंद जायसवाल को परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में संजीव जौहरी को मुख्य संरक्षक, सेकरार अहमद को उपाध्यक्ष, प्रदीप जायसवाल को प्रबंधक, दीपक कुमार कनौजिया एडवोकेट को उपप्रबंधक, भगवान दास को कोषाध्यक्ष तथा दिलीप जायसवाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष चुने जाने पर अरविंद जायसवाल ने परिषद के सदस्यों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और एकजुटता से दीपावली के कार्यक्रमों को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
उन्होंने परिषद की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने परिषद के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपावली पर्व मनाने का संकल्प लिया।
अरविंद जायसवाल के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर परिषद के सदस्यों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







