Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

आजमगढ़: फूलपुर गल्ला मंडी की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, नवरात्र में कैसे निकलेगा प्रभु श्रीराम का रथ?

11 Oct 2026, 05:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आजमगढ़: फूलपुर गल्ला मंडी की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, नवरात्र में कैसे निकलेगा प्रभु श्रीराम का रथ? - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: फूलपुर गल्ला मंडी की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, नवरात्र में कैसे निकलेगा प्रभु श्रीराम का रथ?

रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़
प्रदेश – उत्तर प्रदेश।

फूलपुर, आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जहां एक ओर नगर में भक्ति और आस्था का माहौल रहता है, वहीं दूसरी ओर फूलपुर की गल्ला मंडी की बदहाल सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए अब सवाल उठने लगा है कि आखिर इस रास्ते से प्रभु श्रीराम का रथ कैसे निकलेगा?

शारदीय नवरात्र के दौरान गल्ला मंडी से प्रतिदिन प्रभु श्रीराम का रथ निकाला जाता है। इस धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन मंडली के साथ नगर के युवा, बच्चे, बुजुर्ग, माताएं और बहनें पैदल चलकर शामिल होते हैं। श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ प्रभु श्रीराम के रथ के साथ चलते हैं।

लेकिन गल्ला मंडी की सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सड़क पर चलना मुश्किल होने के कारण रामरथ यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।

अब सवाल यह है कि जब हर वर्ष इसी मार्ग से प्रभु श्रीराम का रथ निकलता है, तो आखिर जिम्मेदार लोगों का ध्यान इस सड़क की ओर क्यों नहीं जा रहा है? क्या संबंधित अधिकारी और जिम्मेदार लोग रामरथ यात्रा से पहले सड़क की मरम्मत कराएंगे, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें?

नगरवासियों और श्रद्धालुओं की अपेक्षा है कि संबंधित विभाग इस समस्या पर जल्द ध्यान दे और सड़क की स्थिति में सुधार कराए, जिससे शारदीय नवरात्र के दौरान निकलने वाली रामरथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार लोगों की नींद कब टूटती है और गल्ला मंडी की इस बदहाल सड़क की सुध कब ली जाती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री
Hathras20 Oct

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री

हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
Azamgarh20 Oct

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज
Indore20 Oct

गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…

पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
Basti20 Oct

खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना ​उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नवरात्र पर सिंह मेंशन में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की. उन्होंने कन्या पूजन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
error: Content is protected !!