Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मौत का तांडव! गलत दिशा से आए ट्रक ने युवक को रौंदा, गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम किया – एक घंटे से लगा है भीषण जाम

19 Oct 2026, 06:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मौत का तांडव! गलत दिशा से आए ट्रक ने युवक को रौंदा, गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम किया - एक घंटे से लगा है भीषण जाम - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

महोबा। कबरई थाना क्षेत्र* से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर।

*बांदा तिराहा (झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग)* पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक रोड पार कर रहा था, तभी *गलत दिशा (Wrong Side) से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक* ने उसे कुचल दिया।

हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

*हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा -*

युवक की मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और *झांसी-मिर्जापुर हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया।*

पिछले *एक घंटे से अधिक समय से हाईवे पर लंबा जाम* लगा हुआ है। हजारों वाहन फंसे हैं, राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।
मौके पर कबरई थाना पुलिस पहुंच गई है और परिजनों को समझाने में जुटी है।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है –
जब बांदा तिराहे पर पुलिस तैनात रहती है, तो गलत दिशा से भारी-भरकम ट्रक हाईवे पर कैसे घुस गया? ये पुलिस की लापरवाही है या यातायात व्यवस्था की बड़ी चूक?"

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मौके पर गमगीन माहौल बना हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रतापगढ़- नगरपालिका के महुली वार्ड में लगेगा चमत्कारी दिव्य दरबार।
Pratapgarh19 Oct

प्रतापगढ़- नगरपालिका के महुली वार्ड में लगेगा चमत्कारी दिव्य दरबार।

महुली वार्ड में 25 अक्टूबर से होगी पांच दिवसीय श्री हनुमत कथाl प्रतापगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के प्रभावती…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश विजयादशमी पर कलेक्टर-एसपी ने दी शुभकामनाएं, शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील बुराई छोड़ अच्छाई अपनाएं, प्रेम और भाईचारे से
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है विजयादशमी, प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं बोले—भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दशहरे पर आगर में शस्त्र पूजन करेंगे राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार नई पुलिस लाइन में सुबह 10:30 बजे होगा कार्यक्रम, कलेक्टर-एसपी सहि
error: Content is protected !!