A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

आगरा में पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या

*आगरा अपडेट*

 

*आगरा में पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या*

 

आगरा में एक युवक ने रविवार की शाम पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी। गोली उसके सीने लगी। मौके पर प्रेमी ने दम तोड़ दिया। महिला ने पांच महीने पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी। दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। इसे पति बर्दाश्त न कर सका। मिलने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी।

 

बाजार में घटना को देखकर लोगों की भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। तीनों ही राजस्थान धौलपुर के रहने वाले हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!