
डीडवाना-कुचामन जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने बताया कि जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रात:11.00 बजे, डीडवाना स्थित टाउन हॉल में किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। इस संबंध में महिला अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों को आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।



