A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकमध्यप्रदेशसतना

अगोल मैदान में 5 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह होंगे मुख्ययजमान

सतना/नागौद : अग़ोल मैदान में 5 से 12 दिसंबर तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है कथावाचक स्वामी श्री जयराम दास जी महाराज हरिद्वार उत्तराखंड श्री जगतगुरु द्वाराचार्य ललिताम्बा पीठाधीश्वर होंगे कथा श्रोता मुख्य यजमान श्रीमती प्रभा यादवेंद्र सिंह पूर्व विधायक नागौद होंगे
5 दिसंबर को नगर में कलश यात्रा गोपाल मंदिर से निकाली जाएगी जो पुरानी कोतवाली मार्ग बाजार होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी तत्पश्चात कथा का शुभारंभ होगा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से कथा होगी आयोजक यतेंद्र सिंह पूर्व सदस्य जिला योजना समिति के अनुसार प्रसिद्ध सिद्ध बाबा धाम खैरा मैं 4 दिसंबर को माता गौरी की प्राण प्रतिष्ठा नवनिर्मित मंदिर में की जाएगी 5 दिसम्बर को कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा यतेंद्र सिंह सहित कचनार परिवार के सभी सदस्यों ने क्षेत्र वासियों से प्रतिदिन कथा स्थल में पहुंचकर अमृतमयी कथा का रसास्वादन कर पुण्य लाभ लेने की अपील किया है

Back to top button
error: Content is protected !!