
अलीगढ़ में 8 लाख से ज्यादा लोगों की
टीबी स्क्रीनिंग की गई
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ जिले में 100 दिनों में 8,54,974 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जो निर्धारित लक्ष्य 6,68,446 से काफी अधिक है। वर्तमान में जिले और आसपास के क्षेत्रों से 7,023 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है। क्षय रोग विभाग ने माइक्रोस्कोपी के तहत 1,05,300 लोगों और एक्स-रे के तहत 49,904 लोगों की जांच की। बलगम परीक्षण भी नियमित रूप से किया जा रहा है। क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने इस उपलब्धि की जानकारी दी।



