
आज दिनांक 25.04.2026 को पुलिस कार्यालय, गया में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, यातायात, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शहर में यातायात प्रबंधन, जाम की समस्या के समाधान, सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समन्वय स्थापित करते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएं।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गायजो बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़


