
📍 दिनकर भवन (टाउन हॉल), बेगूसराय
आज बेगूसराय में भामाशाह विचार मंच द्वारा आयोजित भामाशाह जयंती सह सम्मान समारोह में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Sanjay Saraogi जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री आदरणीय Giriraj Singh जी के साथ सम्मिलित होकर महान दानवीर भामाशाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
भामाशाह जी केवल दानवीर ही नहीं, बल्कि एक कुशल सेनापति भी थे। उन्होंने अपने त्याग, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। महाराणा प्रताप के संघर्ष में अपना सर्वस्व अर्पित कर उन्होंने यह सिद्ध किया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों को संबोधित करते हुए भामाशाह जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए राणा-भामा वंशजों एवं समाज के प्रबुद्धजनों के समक्ष उनकी गौरवशाली वीरगाथा को साझा करते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
भामाशाह जी की राष्ट्रसेवा हमें जीवन में समर्पण, साहस और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे महापुरुष का जीवन हमें सिखाता है कि जब देश और समाज की बात हो, तो व्यक्तिगत हित पीछे रह जाते हैं।
NDA सरकार वीरों की इसी गौरवशाली परंपरा और जनकल्याण के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर है।
#BhamaShahJayanti #RashtraSeva #VikshitBharat2047 #Begusarai #BJPBihar





